अल्मोड़ा, फरवरी 24 -- होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि मंगलवार को मासी, चखुटिया और द्वाराहाट क्षेत्र खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने संदेह के आधार पर घी, पनीर, सॉस एवं नमकीन आदि खाद्य पदार्थों के कुल सात नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए उत्तराखंड खाद्य एवं औषधि विश्लेषक संस्थान भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.