मैनपुरी, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा खारजा बंबा स्थित पौधशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी विवेकानंद दुबे ने रुखसाना, इसराना व रेनू को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। महिलाओं के बिना समाज की प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश व समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा व समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...