मैनपुरी, मार्च 18 -- कस्बा में बुधवार को मां दुर्गा की शोभायात्रा आस्था के साथ निकाली गई। शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। माता जागरण मंडल व नववर्ष आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ नाहिली रोड स्थित प्राचीन मातारानी मंदिर से हुआ। चेयरमैन यतींद्र जैन व आचार्य पंडित जयदेव दीक्षित ने मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा व बच्चे शामिल हुए। भक्तजन माता के भजनों झूमते नजर आए। जय माता दी व जय श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में एसडीएम प्रसून कश्यप, तहसीलदार कमलेश कुमार व थाना प्रभारी अनुज चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.