मैनपुरी, मार्च 7 -- तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम प्रसून कश्यप की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में क्षेत्र से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 19 शिकायतें आईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपा गया। इस मौके पर एसडीएम प्रसून कश्यप ने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की शिकायतों की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समय के अंदर निस्तारण किया जाए। आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है, किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। इस अवसर पर तहसीलदार कमलेश कुमार, नायब तहसीलदार संदीप कुमार, बीईओ जमील अहमद, चिकित्साधीक्षक डा. प्रवीन कुमार, बिजली विभाग के जेई पंकज कनौजिया, पीडब्ल्यूडी के जेई चरण सिंह, पंचायतकर्मी अतीक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.