मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना के डुमरी रोड में बाइक सवार तीन बदमाशों ने ऑटो सवार नंदपुरी मोहल्ला की अनामिका कुमारी की चेन झपट ली। उसने शोर मचाया तो खुद को घिरता देख तीनों बदमाश अपनी बाइक छोड़कर पैदल ही गली में भाग निकले। घटना मंगलवार की शाम तीन बजे की है। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। उसके नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान की कोशिश की जा रही है। अनामिका ने पुलिस को बताया है कि वह मंगलवार की शाम अपने वर्तमान आवास आनंद नगर रोड नं.-2 पर जाने के लिए गोबरसही चौक से ऑटो पकड़ी थी। डुमरी रोड में छप्पनभोग मिठाई दुकान के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों में पीछे बैठे बदमाश ने गले से सोने की चेन झपट ली और भागने लगे। इसी क्रम में शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाशों का नियंत्रण खराब हो गया और वे लोग गिर गए। तीनों मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.