मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जवाहरलाल रोड स्थित घिरनी पोखर सब्जी मंडी से दुकानों को हटाने की नगर निगम की घोषणा के विरोध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया। घिरनी पोखर फल सब्जी मंडी व्यवसायी संघ के तत्वावधान में आयोजित इस धरने की अध्यक्षता गरीबनाथ सहनी व सचिव संतोष गुप्ता ने की। इसके बाद संघ के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें वेंडरों को लेकर न्यायसंगत कदम उठाने की मांग की है।व्यवसायियों ने कहा कि घिरनी पोखर सब्जी मंडी को नगर निगम ने वेंडिंग जोन घोषित कर रखा है। अब उन्हें नोटिस दिए बिना दुकान हटाने को कहा जा रहा है। इसके लिए माइक से घोषणा की जा रही है। दुकानदारों को डराया-धमकाया जा रहा है। यह स्ट्रीट वेंडर्स प्रोटेक्शन एक्ट के विरुद्ध है। इस एक्ट के अनुसार बिना नोटिस...