घिरनी पोखर में बकाया मांगने पर फल व्यापारी पर हमला
मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के घिरनी पोखर में बकाया पैसे मांगने पर फल व्यापारी सूरज कुमार पर जानलेवा किया गया। पीड़ित काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आम गोला का रहने वाला है। उसकी घिरनी पोखर सब्जी मंडी में फल की दुकान है। मामले में पीड़ित ने शुक्रवार को नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि बीते गुरुवार की सुबह करीब 6:20 बजे जब वह अपनी दुकान पर आए महाराजी पोखर के ग्राहक रवि कुमार से बकाया 2.35 लाख रुपये मांगा तो विवाद शुरू हो गया। रवि और उसके साथ आए लल्ला कुमार व रंजन कुमार गाली-गलौज पर उतर आए। आरोपियों ने कहा कि पैसे नहीं देंगे। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने 5-6 अज्ञात हमलावरों को बुला लिया मारपीट की। इसमें सूरज का सिर फट गया। आरोपितों ने दुकान भी तहस-नहस कर दी। आसपास के दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.