मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर की ह्रदय स्थली में स्थित अहम जलस्रोत घिरनी पोखर गायब हो गया है। पोखर की जमीन पर अवैध कब्जा कर 60 से अधिक दुकानें चल रही हैं। इनमें फल-सब्जी से लेकर कबाड़ की दुकान और गोदाम शामिल हैं। लंबे समय से सब्जी मंडी भी चल रही है।

तालाब का निरीक्षण तालाब के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण को लेकर घिरनी पोखर इलाके का जायजा लेने पहुंचे निगम के कार्यपालक अभियंता (ईई) व अफसरों ने यह हकीकत देखी। पोखर का नामोनिशान मिट चुका है। कचरे से पूरा तालाब भर चुका है। निरीक्षण के बाद टीम ने जीर्णोद्धार की राह में अतिक्रमण या अवैध कब्जे की बाधा के संबंध में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह को जानकारी दी है। अधिकारियों के मुताबिक संबंधित इलाके में पहले निगम माइकिंग कर अतिक्रमणकारियों को जगह खाली करने की मोहलत देगा। फिर तय स...