घिटौरा की बेटियों के समर्थन में जुटा समाज, पंचायत में एकजुटता का संदेश
बागपत, मई 24 -- घिटौरा गांव की दो बेटियों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों के बाद रविवार को गांव में एक पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य लोग और समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय को लेकर गंभीर चर्चा की गई। घिटौरा गांव की दो सगी बहनों का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो क्षेत्र में चर्चा और चिंता का विषय बन गया है। ग्रेटर नोएडा के चिटेहड़ा गांव में विवाहिता बहनों ने वीडियो जारी कर ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है। वीडियो सामने आने के बाद घिटौरा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दोनों बहनें भावुक नजर आ रही हैं। उन्होंने कथित तौर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.