अलीगढ़, जून 28 -- न लौर डेवलपर्स के खिलाफ एसएसपी से शिकायत n करोड़ों की जमीन हड़पने की कोशिश का दावा यह भी पढ़ें- घाेटाला: कृषि भूमि को लेकर फर्जीवाड़े का आरोप जट्टारी, संवाददाता। टप्पल क्षेत्र के गांव सिमरौठी में कृषि भूमि से जुड़े एक कथित भूमि घोटाले का मामला सामने आया है। बाहरी जिलों और राज्यों के निवेशकों ने लौर डेवलपर्स एंड इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी बैनामाशुदा कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लॉटिंग में शामिल करने और निर्धारित रकबे से अधिक भूमि बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ को शिकायती पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।शिकायतकर्ता शिकायतकर्ता सन्नी आहूजा निवासी फरीदाबाद, मिन्टू मित्तल निवास...