बेगुसराय, मई 28 -- बीहट। मवेशी के लिए घास लाने गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। बीहट नगर परिषद के वार्ड 21 कारी यादव की पत्नी धर्मशीला देवी घास लाने के लिए गुरूवार की सुबह ही घर से निकली। कई घंटे के बाद घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। महिला बिजली के तार से सटी मृत पायी गई। बीहट के अंकित कुमार ने बताया कि 440 वोल्ट के तार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की देर रात आये आंधी में ही बिजली का तार टूटकर गिरा था और बिजली विभाग बेखबर रहा। यह भी पढ़ें- घास लाने गई महिला की करंट लगने से मौत घटना की सूचना मिलते ही एफसीआई थाना पुलिस धटनास्थल पर पहुंची। लोग विद्युत विभाग के अधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से महिला की मौत हुई है ...