हापुड़, मार्च 28 -- नगर के घास मंडी इलाके में गंदगी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तिराहा से आगे बढ़ते ही कुछ लोगों ने अपने घरों के सामने ही कूड़े के ढेर लगा दिए हैं, जिससे रास्ता संकरा हो गया है और आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर पालिका सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरत रही है, जबकि हकीकत यह है कि पालिका द्वारा नियमित रूप से सफाई कराई जाती है। सफाई के कुछ समय बाद ही लोग फिर से उसी स्थान पर कूड़ा डाल देते हैं, जिससे स्थिति जस की तस बनी रहती है।वहीं, रेलवे रोड पर भी कुछ दुकानदार और मोमोज के ठेले लगाने वाले शाम और रात के समय खुलेआम कूड़ा सड़क पर फेंक देते हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। इससे न केवल आम लोगों को दिक्कत होती है बल्कि स्वास्थ्य...