घास छीलने गए युवक को सर्प ने डंसा, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत
बहराइच, सितम्बर 22 -- बौंड़ी /तेजवापुर , संवाददाता। बौंड़ी थाने के बहोरवा नौबस्ता गांव में निवासी गुड्डू (38) सोमवार शाम खेत में घास काटने गए थे। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले सर्प ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर वह किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उन्हें तत्काल फखरपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें शहर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भी तात्कालिक इलाज के बाद भी हालत में सुधार नही होते देख चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ केजीएएमयू रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान गुड्डू की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Bahraich News: घास छीलने गए युवक को सर्प ने डंसा, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मौत सर्पदंश से हुई है। लखनऊ में शव का पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.