घास के लुट्टों में आग लगी, भैंस झुलसी
चम्पावत, जून 8 -- जगदीश, लोहाघाट। बाराकोट के चामी चौमेल गांव में गोशाला के पास लुट्टों में आग लग गई। इस दौरान गोशाला में बंधी भैंस भी आंशिक रूप से झुलस गई। आग से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर ने बताया कि सोमवार पूर्वान्ह 11 बजे गांव के टीका सिंह की गोशाला के पास लगाए गए घास के लुट्टो में आग लग गई। आग से छह लुट्टे खाक हो गए। इसी दौरान गोशाला में बंधी भैंस भी आग की चपेट में आ गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में हयात सिंह, भुवन सिंह, आदि देवी, दीपा देवी, सुरेश सिंह और गंगा सिंह ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.