पूर्णिया, मई 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वीर कुंवर सिंह स्मारक परिसर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती समारोह में विधायक विजय खेमका ने राष्ट्रवीर महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इस अवसर पर करणी सेना के अध्यक्ष अमित सिंह एवं सचिव कुंदन सिंह ने विधायक का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- सरैया में महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलिसमारोह का संबोधन जयंती समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राष्ट्रवीर, कर्मवीर, धर्मवीर एवं मेवाड़ के महान पराक्रमी शेर महाराणा प्रताप के जीवन से सदैव राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और समर्पण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने मुगल सत्ता के सामने कभी घुटने नहीं टेके और मातृभूमि की रक्षा क...