सहारनपुर, मार्च 15 -- गंगोह। लखनौती गांव में घास की गठरी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से हुई मारपीट में तीन युवक घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव निवासी सुफियान पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रहा था। आरोप है रास्ते में गांव के एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई। युवक ने सुफियान की घास की गठरी की पल्ली खींच दी, जिससे घास सड़क पर बिखर गई। विरोध पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। माज और साद नामक युवक बीच-बचाव में पहुंचे, लेकिन आरोप है हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट में तीनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद सुफियान पक्ष के लोग शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो वहां भी धक्कामुक्की हो गई। पीड़ित पक्ष ने गंगोह थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.