घास काट रही महिला को सांप ने डसा
पिथौरागढ़, जून 16 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर के बस्ते में एक महिला को सांप ने डस लिया। जानकारी के मुताबिक 62 वर्षीय देवकी देवी अपने घर के नजदीकी खेत से मवेशियों के लिए घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक एक सांप ने आकर उन्हें डस लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान चिकित्सक ने उनका उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी तबीयत खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- महिला को सांप ने डसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.