अररिया, मई 1 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया आरएस थाना क्षेत्र के कदवा गांव के वार्ड संख्या 12 में घास काटने गयी एक 25 वर्षीय महिला की गला रेत कर हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर की है। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ जूट गयी और लोग आक्रोशित हो गये। मृतका हेना परवीन कदवा गांव असलम की पत्नी थी। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गुरूवार को दिन करीब 11 बजे घर से निकल के मक्का खेत में घास काटने गई थी। उसके साथ उसकी सौतन भी गई हुई थी। कुछ देर बाद घर पर मौजूद हेना के दो साल के बेटे के रोने की सूचना मिलने पर वह घर लौटी। बच्चे को दूध पिलाकर वह दोबारा खेत चली गई। इस दौरान उसकी सौतन वहां से चली गई थी।जब काफी देर तक हेना घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खेत में पहुंचे लोगों ने हेना का गला रेता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.