कटिहार, अगस्त 20 -- घास काटने गई महिला की गला रेतकर हत्या, दूसरी महिला का हाथ काटा अमदाबाद थाना क्षेत्र में नदी किनारे दो महिलाओं पर बदमाशों का हमला, जेवरात गायब होने से लूटपाट की आशंका कटिहार, एक संवाददाता । अमदाबाद थाना क्षेत्र के बाहरशाल गोविंदपुर में बुधवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब घास काटने गई दो महिलाओं पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 28 वर्षीय चांदनी मंडल की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ गई उमा मंडल का हाथ काटकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

घटना का विवरण घटना महानंदा नदी के उस पार होने के कारण पुलिस नाव से घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों के अनुसार चांदनी मंडल गांव की ही रूपा मंडल के साथ रोज की तरह बुधवार को भी करीब तीन-चार बजे घास काटने निकली थी। आमतौर पर दोनों महिलाएं शाम पांच बजे तक घर लौट आती थीं। ले...