संतकबीरनगर, सितम्बर 20 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दुधारा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली खेत की ओर घास काटने गई दो सगी बहनों से बगल गांव के आरोपी युवक ने छेड़खानी की। बवाच में भागते समय बड़ी बहन खेत में गिर पड़ी और आरोपी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी ने विरोध पर किशोरी को मारापीटा और गाली गलौज करते हुए जानमाल की धमकी की। शनिवार देर शाम पुलिस ने आरोपी पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओ में केस दर्ज किया।पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय और 15 वर्षीय बेटी 18 सितंबर को खेत की ओर घास काटने गई थी। पहले घात लगाए धान के खेत में छिप कर बैठा आरोपी ताहिर उसकी दोनों बेटियों को गलत नीयत से दौड़ा लिया। भागते समय उसकी 17 वर्षीय बेटी गिर गई और आरोपी उसकी बेटी से छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसक...