बहराइच, जून 19 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के पयागपुर थाने के इमलिया गंज गांव में गुरूवार शाम एक आक्रामक हमलावर सियार ने घास का गठ्ठर सिर पर लेकर आ रही किशोरी पर हमला कर दिया। सियार ने किशोरी को नोंच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला होने पर किशोरी की मर्मांतक चीख पर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर दौड़े। कड़ी मशक्कत से सियार को खदेड़ा । घायल किशोरी को आनन फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। घायल को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है। पयागपुर थाने के इमलिया गंज निवासनी सावित्री (13) पुत्री हंसाराम गुरूवार शाम शाम लगभग 5:30 बजे गांव के बाहर मवेशियों को घास काटने को गई थी। यह भी पढ़ें- घास काटने गई किशोरी पर सियार का हमला, घायल वह घास काट देर शाम घर की ओर चली। अचानक झाड़ियों में छिपे आक्रामक सिया...