मधेपुरा, मार्च 20 -- कुमारखंड। इसराइन खुर्द पंचायत स्थित यदुआपट्टी बहियार में गुरुवार की दोपहर खेत में घास काटने को लेकर दो महिलाओं में मारपीट हो गयी। मारपीट में दोनों पक्ष की दोनों महिलाएं जख्मी हो गयी। इलाज के लिए सीएचस में भर्ती कराया गया। बताया गया कि आसमा खातून और जुलेखा खातून के बीच मारपीट हुई। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...