वाराणसी, अप्रैल 7 -- मिर्जामुराद (वाराणसी)। डंगहरिया गांव में रविवार को खेत में घास काटते समय करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। डंगहरिया (मिर्जामुराद) गांव निवासिनी 36 वर्षीया उर्मिला देवी खेत में घास काटने गई थीं। इस दौरान वह फसल बचाने के लिए खेत में फैलाए गए तार के संपर्क में आ गईं। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गईं। किसी को इसकी खबर नहीं हुई। वह काफी देर तक खेत में ही पड़ी रहीं। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विवाहिता की तीन बेटियां और एक पुत्र हैं। उनके पति पवन पटेल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.