औरैया, मई 7 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा स्थित सैयद बाबा ग्राउंड पर चल रहे अछल्दा प्रीमियर लीग एपीएल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे। पहला मुकाबला घासी का पुरवा और बिधूना की टीम के बीच आठ ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए घासी का पुरवा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 108 रन बनाए। टीम की ओर से हेमंत ने 24 रन, सनी ने 21 रन और सत्यम ने 18 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा दीपु ने नौ, अंकित ने 12 और मुखिया ने 10 रन का योगदान दिया। टीम ने बिधूना को जीत के लिए 109 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिधूना की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर...