उरई, अप्रैल 21 -- कोंच। संवाददाता नगर के कान्हा गोशाला में हेल्पिंग हैंड्स सेवा संस्थान के तत्वावधान में घास वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गौमाता को घास, गुड़ और चना खिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया तथा गौसेवा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। उद्देश्य गौशाला में रह रही गौमाताओं के लिए भोजन की व्यवस्था करना तथा समाज में सेवा, करुणा और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को मजबूत करना था। नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।हेल्पिंग यह भी पढ़ें- गौवंश के संरक्षण-संवर्धन की व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश हैंड्स सेवा संस्थान के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव ...