लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- मझगईं रेंज के बौधिया कलां गांव में तीसरे दिन भी तेंदुए ने एक और बछड़े को अपना शिकार बना लिया। तेंदुए ने नहर पार बनी गुरमीत यादव की घारी में बंधे उसके बछड़े को निवाला बनाया। इससे पहले तेंदुआ पहले पांच और अगले दिन एक बछड़े को मार चुका है। मझगईं वन रेंज के बौधिया कलां गांव के लोग पालतू मवेशियों पर तेंदुए के कहर से परेशान हैं। 18 मार्च को घारी में घुसे तेंदुए ने वहां बंधे नरेंद्र कुमार उर्फ बुधई के पांच नवजात बछड़ों को अपना शिकार बना लिया था। ग्रामीणों के मुताबिक इसके अगले दिन तेंदुए ने तोताराम यादव के बछड़े को मार डाला था। शुक्रवार रात तेंदुए ने गुरमीत यादव के बछड़े को निवाला बना लिया। बछड़ा सुहेली नहर के पश्चिम जंगल के पास बनी गुरमीत यादव की घारी में बंधा था। वहीं तेंदुए ने उसे अपना शिकार बनाया। पिछले कई दिनों से इस इलाके ...