बस्ती, मार्च 18 -- महादेवा। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कुरियार गांव स्थित एक घारी में आग लगने से एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। जबकि दो अन्य मवेशियों को ग्रामीणों की सतर्कता से बचा लिया गया। इसी गांव के सोमेश ने घर से लगभग 100 मीटर दूर घारी बना रखी है। रात करीब आठ बजे वह घारी में धुआं जलाकर घर लौट आए। इसी दौरान रात करीब 10 बजे धुआं अचानक आग में तब्दील हो गया और घारी को अपनी चपेट में ले लिया। घारी में बंधे दोनों मवेशियों में एक भैंस आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई, जबकि दो अन्य मवेशियों को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.