महोबा, जनवरी 20 -- श्रीनगर,संवाददाता। मार्ग दुर्घटना में घायल होमगार्ड की उपचार दौरान मौत हो गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के तिंदौली गांव निवासी 58 वर्षीय जगमोहन राजपूत होमगार्ड जवान था। 15 जनवरी को बाइक से ड्यूटी करने के लिए आ रहा था। जहां दुर्घटना में घायल हो गया था। घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां उपचार दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र धर्मपाल राजपूत ने बताया कि पिता की ड्यूटी जिलाधिकारी आवास में चल रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.