घायल होने का नाटक कर कार के अंदर से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का सरगना साथी संग गिरफ्तार
नोएडा, जून 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज-1 थाने की पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का शुक्रवार को पर्दाफाश कर सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया। आरोपियों से 67 मोबाइल फोन, छह मोबाइल फोल्डर, एक लैपटॉप, मोबाइल खोलने के उपकरण तथा दो चाकू बरामद हुए। बरामद सामान की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सेक्टर-14 स्थित नाले की पटरी के पास से पवन और गोलू को गिरफ्तार किया। एनके साथ एक नाबालिग भी पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल चोरी और स्नेचिंग की कई वारदातों का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय था। आरोपियों ने बताया कि नाबालिग अचानक किसी चलती गाड़ी के सामने आकर घायल होने का नाटक करता और चिल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.