भागलपुर, मार्च 25 -- तेतरिया मोड़ पर सोमवार की देर शाम स्टूडियो संचालक को गोली मार दी गई थी। इस मामले में मंगलवार को अमरपुर पुलिस के साथ एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। टीम ने परिजनों तथा पुलिस से घटना के बाबत विस्तार से पूछताछ की। वहीं गोली लगने से घायल युवक उत्तम को सोमवार की देर रात पटना रेफर किया गया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक के शरीर से ऑपरेशन के द्वारा गोली निकाली जा चुकी हैं। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। मामले को लेकर गोली लगने से घायल उत्तम के पिता अशोक कुमार सिंह के बयान पर अमरपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। आवेदन में उन्होंने सोमवार की शाम साढ़े सात बजे पत्नी के द्वारा दुकान के बगल के नाले पर दो लोगों के खड़े रहने तथा गोली की आवाज के बाद दोनों के पूरब बहियार की ओर भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.