कुशीनगर, अगस्त 24 -- पडरौना (कुशीनगर), निज संवाददाता। बालू लदे ट्रक से रौंदने के प्रयास में जख्मी तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चौकी पर तैनात सिपाही का एक पैर काटना पड़ा है। उसका केजीएमयू लखनऊ में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में ट्रक मालिक और एक लाइजनर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिहार बॉर्डर पर तरयासुजान थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पुलिस चौकी के बैरियर पर पुलिसकर्मी गत 19 अगस्त की रात चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिहार की तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रक को पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया, चालक रफ्तार तेज कर भागने लगा। चौकी इंचार्ज शशांक राय ने मौके पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी उपेंद्र यादव को बैरियर पर छोड़कर हमराही सुल्तानपुर निवासी 2025 बैच के सिपाही बृजेंद्र मणि त्रिपाठी को बाइक पर बैठा कर ट्रक का पीछा किया। सलेमगढ़ के ...