लखनऊ, जुलाई 30 -- निशिकांत त्रिवेदी, संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में अंबेडकर विश्वविद्यालय अंडरपास के ऊपर शहीद पथ पर बुधवार देर रात एक एयरपोर्ट कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घायल सहकर्मी की मदद के लिए पहुंचे अपूर्व गुप्ता (35) को तेज रफ्तार एक्सयूवी ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पराग चुंगी, थाना आशियाना निवासी अपूर्व गुप्ता की ड्यूटी बुधवार रात करीब आठ बजे खत्म हुई थी और वह घर लौट चुके थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि अमौसी एयरपोर्ट पर उनके सहकर्मी हिमांशु कुमार (30) शहीद पथ पर एक अज्ञात कार की टक्कर से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही अपूर्व स्कूटी लेकर मौके के लिए रवाना हुए।

घायल सहकर्मी की मदद मौके पर पहुंचकर अ...