प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में भर्ती श्रमिक अमित चौधरी के पैर का ऑपरेशन होने की उम्मीद जग गई है। जल्द ही डॉक्टर उसके फ्रैक्चर पैर का ऑपरेशन करके उसमें स्टील का इंप्लांट लगाएंगे। गुरुवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर इंप्लांट खरीदने के लिए कुंडा के रहने वाले व्यवसायी व समाजसेवी हर्षदीप की ओर से अमित को 30 हजार रुपये दिए गए।23 मार्च फाफामऊ स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर के ढहने से बिहार के सहरसा के रहने वाले 20 वर्षीय अमित चौधरी का पैर फ्रैक्चर हो गया था। एक सप्ताह तक वे बेली अस्पताल में भर्ती थे लेकिन वहां से एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पैसों की कमी से अमित के पैर का ऑपरेशन नहीं हो रहा था जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो रही थी। अमित की परेशानी को देखते हुए बुधवार को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की ओर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.