घायल व्यवसाई की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम
रायबरेली, जून 10 -- हरचंदपुर,संवाददाता। बीती एक जून को कंटेनर ट्रक की चपेट में आकर घायल हुए चाय पान के होटल व्यवसायी की बुधवार को इलाज के दौरान एम्स हॉस्पिटल में मौत हो गई। करीब एक सप्ताह से घायल हुआ युवक जिंदगी मौत से जूझता रहा। घर का इकलौता चिराग बुझने से परिवार में कोहराम मचा हैं। वहीं घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बे में बीती एक जून को लखनऊ की ओर से रायबरेली की तरफ जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर चालक के नियंत्रण से बेकाबू हो गया। जिसके चलते कंटेनर एक के बाद एक लोहे व लकड़ी की गुमटियों के ऊपर कहर बनकर टूट पड़ा। कस्बा के रहने वाले चाय पान की दुकान करने वाले 19 वर्षीय व्यवसायी जितेंद्र कुमार मिश्रा पुत्र विनोद कुमार मिश्रा कंटेनर के नीचे फंस गया। कंटेनर की चपेट में आकर जितेंद्र मिश्रा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.