गिरडीह, फरवरी 22 -- देवरी, प्रतिनिधि। चतरो - चकाई रोड पर चिहरा (जमुई - बिहार) थाना क्षेत्र के गंगारायडीह के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए देवरी के कोसोगोन्दोंदिघी गांव निवासी कैलाश राम 40 वर्ष की इलाज कराने के लिए पटना ले जाने के क्रम में मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में बताया कि शुक्रवार को गंगारायडीह गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से कैलाश राम गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद सड़क पर बेहोशी हालत में उसे चिहरा पुलिस के द्वारा चकाई स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना ले जाया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.