कानपुर, मार्च 9 -- चकेरी। रेलबाजार के पैराशूट फैक्ट्री के पास बीती 15 फरवरी को अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार घायल कर दिया था। 21 दिन बाद हैलट में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चकेरी के दहेली सुजानपुर निवासी 70 वर्षीय संतोष कुमार सैनी बीती 15 फरवरी को साइकिल से मालरोड की तरफ जा रहे थे, तभी पैराशूट फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद इलाज के लिए हैलट में भर्ती कराया था। जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...