गौरीगंज, जून 26 -- मुसाफिरखाना। बीते 15 जून को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत मामले में 10 दिन बाद मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जामो थाना क्षेत्र के पूरे धाराधरी दूबे मजरे लोरिकपुर निवासी राजनारायण (65) बीते 15 जून की शाम बैटरी स्कूटी से गैस सिलेंडर भराने मुसाफिरखाना जा रहे थे। शारदा सहायक नहर पटरी से सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर पहुंचते ही तेज रफ्तार बुलेट ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर से ट्रॉमा सेंटर पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया था। यह भी पढ़ें- घायल वृद्ध की मौत मामले में 10 दिन बाद केस दर्ज जहां 21 जून को उनकी मौत हो गई थी। घटना के दस दिन बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ज...