औरंगाबाद, मार्च 12 -- माली थाना क्षेत्र के नीमा गांव में बीते 3 मार्च को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल 65 वर्षीय कृष्णा मेहता की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल कृष्णा मेहता का इलाज पटना स्थित पीएमसीएच में चल रहा था, जहां 5 मार्च को इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र गया कुमार ने माली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके खेत में स्थित आरी को गांव के ही कुछ लोग जबरन काट रहे थे। मना करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनके पिता कृष्णा मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में गया कुमार ने गांव के लक्ष्मण मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.