सहरसा, जून 6 -- नवहट्टा। मोहनपुर पंचायत में बीते 28 मई को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध बैकुंठ नाथ झा की शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि अनियंत्रित मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनका इलाज सहरसा अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक के पुत्र राकेश कुमार झा द्वारा घटना को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नाला जाम होने से बह रहा गंदा पानीकहरा। बनगांव नगर पंचायत के बरियाही बाजार में जल निकासी के लिए मुख्य मार्ग किनारे निर्मित पक्का नाला कई स्थानों पर जाम हो गया है। नाला अवरुद्ध रहने के कारण सफाबाद टोला के पास गंदा पा...