बागपत, जून 10 -- बागपत। बड़ौत में गोलीबारी कर पिता-पुत्र की हत्या करने वाले बदमाश वरुण लुहारी को लोगों ने फरार होते समय दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं व्यवसायी के एक परिजन ने लाइसेंसी पिस्टल से वरुण लुहारी को दो गोली भी मारी। इसके बाद वरुण लुहारी जमीन पर अचेत पड़ा दिखाई दिया। पिटाई किए जाने और गोली मारे जाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ---- यह भी पढ़ें- बागपत में दिनदहाड़े तड़तड़ाईं गोलियां, कारोबारी बाप-बेटे की हत्या; हिस्ट्रीशीटर को भी लगी गोलीवरुण के साथी मौके से हुए फरार टेंट व्यवसायी पिता-पुत्र को गोली मारने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार होने लगे। वरुण लुहारी को तो लोगों ने दबोच लिया, लेकिन उसके साथी बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयासों में जुटी...