भदोही, अप्रैल 15 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के खड़हट्टी मोहाल निवासी 85 वर्षीय मोहन लाल मोदनवाल का मंगलवार देर शाम प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद मोदनवाल के पिता थे। स्वजनों ने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व मकान की छत पर बंदरों के डर से गिर पड़े थे, जिससे उनका कूल्हा टूट गया था। गंभीर अवस्था में उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। शोक व्यक्त करने वालों में पालिका चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, समेत नगर के अन्य लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.