कौशाम्बी, मार्च 18 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद कड़ा धाम थाने के दारानगर कस्बे में युवाओं ने वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण पेश किया। घायल अवस्था में तड़प रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तों के हमले से बचाकर सुरक्षित वन विभाग तक पहुंचाया। वन विभाग की टीम पक्षी का उपचार कराने में जुट गई है।दारा नगर में बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक मोर को घायल हालत में पड़ा देखा। उसे कुछ आवारा कुत्ते दौड़ाकर नोच रहे थे। यह देख वहां मौजूद अमन मौर्य, अरविंद सोनकर, सोनू केशरवानी और नन्हे सोनकर ने बिना देर किए साहस का परिचय दिया और मोर को कुत्तों से छुड़ाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी विनय पांडेय मौके पर पहुंचे और मोर का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मौजूदगी में घायल मोर को वन विभाग के सुपुर्द कर द...