रांची, जून 19 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर-बुढ़मू मुख्य पथ पर दुमदुमिया टोंगरी के समीप शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल युवक को लेकर मांडर रेफरल अस्पताल परिसर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि हुरहुरी निवासी 23 वर्षीय आशिफ अंसारी और कांभीठा निवासी 30 वर्षीय इसरोज अंसारी बाइक से घुघरी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आशिफ अंसारी को उसके ससुराल कांभीठा ले जाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- मैजिक वैन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा जख्मी इसी बीच उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए और उसे अपने साथ ले जाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और ...