दरभंगा, अप्रैल 5 -- दरभंगा। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी चंद्र किशोर सिंह के पुत्र आदित्य कुमार सिंह (25) का इलाज डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग स्थित सर्जिकल क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा है। उसे शुक्रवार की रात दो गोलियां मारी गई थी। एक गोली पेट में और दूसरी उसके बांह में लगी थी। गंभीर हालत में उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके शरीर से गोली निकाल दी है। शनिवार को बेनीपट्टी थाने की पुलिस ने डीएमसीएच पहुंचकर उसका बयान दर्ज किया। आदित्य ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे मैं खाना खाकर अपने दोस्त के साथ टहल रहा था। इसी बीच मेरे गांव का ही रणधीर सिंह वहां पहुंच गया। वह उसे भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। इसी दौरान उसने पिस्तौल निकालकर उसे दो गोली मार दी। आदित्य और उसकी बहन वर्षा ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.