घायल युवक के परिजनों ने की मुकदमा दर्ज की मांग
मुजफ्फर नगर, मई 28 -- सिखेड़ा जानसठ ग्राम भटोडा में युवक को आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया था। परिजनों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।शिवानी पत्नी संदीप ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया की शनिवार की शाम लगभग आठ बजे गांव के ही पिंटू, बिजेंदर, नितिन ओर किशनलाल ने उनके घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए धारदार हथियारों और लाठी डंडों से संदीप पर हमला कर दिया। पिंटू ने संदीप के सिर में फावड़ा मारकर उसे गंभीर घायल कर दिया। उसे बचाने आई कोमल को भी लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उसका हाथ टूट गया। आरोपियों ने शिवानी को भी लात घुसे मारे। उसने तहरीर में बताया कि वह गर्भवती है। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। शिवानी ने घटना की सूचना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.