कानपुर, मार्च 29 -- अहिरवां में बीते शुक्रवार को युवक से मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। वहीं घायल युवक का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। अहिरवां के आकाश गंगाविहार निवासी सुनील कठेरिया को बीते शुक्रवार आरोपित ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक को बुलाकार पीटा था। साथ ही शरीर पर चाकू से कई वार कर लहुलुहान कर दिया था। घायल को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं पुलिस ने घायल सुनील के भाई दीपू की तहरीर पर आरोपित रॉकी, दद्दू और रवी के खिलाफ मारपीट कर प्राणघातक हथियार से वार करने की धारा में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगी है। जल्द ...