घायल युवक की लखनऊ ले जाते समय हुई मौत
लखीमपुरखीरी, जून 21 -- ओयल।लखीमपुर-सीतापुर हाईवे ओयल चौकी क्षेत्र के ग्राम सुन्सी के पास शनिवार सुबह एक बाइक सवार सड़क की साइड में घायल अवस्था में पड़ा था। जिसकी सूचना राहगीरों ने ओयल पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची ओयल पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया था, जिसकी शिनाख्त जेब से निकले आधार से शाकिब अली पुत्र शाजिद निवासी रमपुरवा नेपालापुर जिला सीतापुर के रूप में हुई थी। घायल शाकिब की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया था। रविवार को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही शाकिब की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.