बलरामपुर, जनवरी 30 -- ललिया, संवाददाता। ललिया-बरदौलिया मार्ग पर ठाकुरजोत विद्युत उपकेंद्र के पास गुरुवार रात लगभग 10 बजे हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक को समय रहते उपचार मिल सका। तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अपना काफिला रुकवाया और तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। उसी दौरान वहां से गुजर रहे विधायक के काफिले की नजर उस पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता समझते हुए विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने काफिला रुकवाकर सहयोगियों को तत्काल मदद के निर्देश दिए। घायल की पहचान विपिन यादव पुत्र मालिकराम यादव जिला श्रावस्ती के रूप में हुई है। घायल युवक को देख विधायक ने तुरंत डायल 112 और एम्बुलेंस 108 पर फोन कर सूचना दी। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.