घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फर नगर, जून 22 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पूर्व बुआडा रोड पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे की ओर से बाइक चालक के विरूद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। गांव तुलसीपुर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि उसके पिता मुनीराम पुत्र हरि सिंह 17 जून को गांव से तहसील में किसी काम से आए थे। जब वह घर लौट रहे थे तो पुल के समीप बाइक सवार ने पिता को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के कुछ दिन बाद पिता की मौत हो गई। बेटे ने बाइक सवार युवक के विरूद्व तहरीर दी जिस पर पुलिस ने अजय पुत्र महेश निवासी पिलोना मेरठ के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.