शाहजहांपुर, मार्च 28 -- खुटार। खुटार कस्बे में घायल मिले युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई, जिसके चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मोहल्ला गांधीनगर निवासी इबरार अली का 22 वर्षीय बेटा इजहार अली बीते शनिवार देर रात करीब 10 बजे नगरा गांव मोड़ के पास नवनिर्मित फ्लाईओवर के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला था। गश्त के दौरान पुलिस ने उसे देखा और 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।वहां सुधार न होने पर परिजन उसे बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि इजहार परिवार का इकलौता बेटा था और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.